अवैध शराब कारोबार पर भखारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-05 प्रकरणों में 05 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। हरेली पर्व के दौरान अवैध शराब कारोबार पर भखारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है । पुलिस ने 5 प्रकरणों में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 62.700 लीटर अवैध शराब तथा बिक्री रकम 440 रूपये जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने  महुआ शराब के 04 प्रकरणों में 04 आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए ।

पुलिस ने  आरोपी सकून खूंटे निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 02, थाना भखारा से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया, जिसकी कीमत 1,000 रूपये बताई जा रही है। दुसरे प्रकरण में आरोपी सोनउराम देशलहरे निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक1, थाना भखारा से 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया, जिसकी कीमत 2,000 रूपये बताई जा रही है। तीसरे प्रकरण में आरोपी ईश्वरी बाई बांधे निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 01, थाना भखारा से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया, जिसकी कीमत 1,000 रूपये बताई जा रही है।

पुलिस ने  चौथे प्रकरण में आरोपी देवचंद बंजारे निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 03, थाना भखारा  से 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया, जिसकी कीमत 2,000 रूपये बताई जा रही है।

 देशी शराब बिक्री करते युवक पर भी कार्यवाही

पुलिस ने  देशी शराब बिक्री करते युवक पर भी कार्यवाही की है। पुलिस ने  आरोपी यनिष कुमार साहू  से 15 पौवा देशी प्लेन शराब  तथा बिक्री रकम 440 रूपये जब्त किया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment