पीपरछेड़ी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 पाव अवैध देशी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। आबकारी विभाग ने ग्राम पीपरछेड़ी (ग), थाना अर्जुनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

प्रभारी अधिकारी निशांत साधु के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उप निरीक्षक  आशीष ध्रुव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी सुमित कुमार भारती के निवास पर सुनियोजित ढंग से दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 52 पाव अवैध देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।
आरोपी सुमित कुमार भारती के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक  आशीष ध्रुव,  अजय राज कश्यप,  गिरजा शंकर बघेल,  विवेक कुमार दीवान, मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक  प्रशांत यादव,  मेघा सिन्हा,  उमालक्ष्मी,  अरविंद नेताम,  कौशल नेताम,  राजकिशोर,  नीरज चंद्राकर तथा वाहन चालक  शैलेन्द्र साहू और  अर्जुन का सराहनीय योगदान रहा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment