धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ, अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है । पुलिस ने
दो प्रकरणों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 137 पौवा अवैध देशी शराब, नगदी एवं दो वाहन सहित कुल 1,34,660 रुपये की संपत्ति जब्त किया गया।
पुलिस टीम द्वारा नहर पार भट्ठी रोड, नहर नाका दानीटोला धमतरी के पास घेराबंदी कर आरोपी चन्द्रप्रकाश बचेकर को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से एक नीला रंग के बैग के अंदर 57 पौवा देशी शराब, 1 जुपिटर क्रमांक CG-19-BE-7539 जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
द्वितीय प्रकरण– दानीटोला शराब भट्ठी धमतरी के पास पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दो आरोपियों मुकेश कुमार नागेश और उदय नागेश को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 38 नग देशी मशाला शराब एवं एक नीले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 42 नग देशी मशाला शराब, नगदी रकम 900 रूपये, 1 इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रमांक CG-05-AU-0115 जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।








