आराध्य देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजपा नेता,

रायपुर। सावन के पवित्र महीने के बीच सोशल मीडिया पर आराध्य देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर भाजपा के नेता और पदाधिकारी देर रात सिविल लाइन थाना पहुंचे और संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। वहीं आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अभद्र टिप्पणी पर अभद्र कमेंट करने वाले अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हैं।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल ने आराध्य देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला पोस्ट किया है। वहीं इस पोस्ट पर अरुण पन्नालाल ने अभद्र टिप्पणी की है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमननी ने कहा कि वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे समय में आराध्य देवताओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई है। टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक रूप से बोलना भी संभव नहीं है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment