सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : ईडी ने किया रिटायर्ड आईएएस अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की भी एंट्री हो गई है। सीबीआई जांच के बाद अब ईडी इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच करेगी। ईडी ने जेल में बंद सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन एवं रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। टामन की गिरफ्तारी से पहले एजेंसी ने रायपुर के स्पेशल कोर्ट में गिरफ्तारी के लिए अनुमति मांगी थी। अब कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

सीबीआई ने 2 साल पहले CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई का आरोप है कि सीजीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए अवैध लेन-देन हुआ। सीबीआई के मुताबिक, सोनवानी के कार्यकाल में पीएससी में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। आरोप है कि, उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों और कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई है। जांच में पैसों के लेन-देन के पुख्ता सबूत मिले हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment