धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही, 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती कार्यवाही की है। पुलिस ने 53 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 458 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। जब्त शराब की कीमत 2.23 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में दबिश देकर दो आरोपियों खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू और कमलेश साहू को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया । तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 53 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 2544 पौवा (लगभग 458 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680/-रूपये जब्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment