बारिश में अटल बिहारी वाजपेयी की तांबे की प्रतिमा सीमेंट में बदली, सब इंजीनियर निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रतिमा निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर नगर पालिका के उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के संचालनालय ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती, जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण परियोजना में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आई। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment