कुएं में मिला नाबालिग लड़के का शव

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के का शव कुएं से मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार धनेश का शव कुरूद स्थित एक राइस मिल के पास बने करीब 40 फीट गहरे कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान धनेश ध्रुव निवासी कुरूद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

ई-मेडलीएपीआर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक,  एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट के ऑनलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर