धमतरी। जिला कार्यालय परिसर धमतरी में विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों एवं आमजनों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अनशन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले ज्ञापनों को प्राप्त करने के लिए मनोज मरकाम को अधिकृत किया गया है। इस आशय के आदेश आज कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा जारी कर दिए गए है ।
जारी आदेश के तहत मनोज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय धमतरी (मोबाइल: 96913-83297) को ज्ञापन प्राप्त करने के लिए अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था जिला कार्यालय परिसर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ज्ञापन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।









