Dhamtari: गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट और लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी ।  गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से  महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिदकला निवासी  रोहित कुमार यादव 14 सितंबर को अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से गणेश प्रतिमा खरीदने कुम्हारपारा, धमतरी आ रहा था। दोपहर करीब 02:00 बजे रिसाईपारा म्युनिसिपल स्कूल के पास दो दोपहिया वाहनों में सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए।  थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने  विवेचना के दौरान रिसाईपारा क्षेत्र से 2 संदिग्धों राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा, राहुल उर्फ रोहित सोना को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दस्तावेज, नकदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त दोनों दोपहिया वाहनों को  जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए   न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment