Dhamtari: हटकेश्वर वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती, 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धमतरीएकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) के अंतर्गत हटकेश्वर वार्ड क्रमांक-01 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कार्यालय परियोजना अधिकारी के अनुसार इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग के ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/के माध्यम से किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
आवेदन के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी की अंकसूची में ग्रेडिंग (A,B, C, D) दी गई है, तो संबंधित शिक्षण संस्था से प्राप्तांक, पूर्णांक एवं प्रतिशत स्पष्ट रूप से प्रमाणित कराकर ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। प्रमाण-पत्र संलग्न नहीं होने पर शैक्षणिक योग्यता के अंक प्रदान नहीं किए जा सकेंगे।अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 44 वर्ष निर्धारित है। साथ ही आवेदिका का उसी वार्ड की स्थानीय निवासी होना आवश्यक है, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। इसके लिए वार्ड पार्षद द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र अथवा मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के क्रमांक की प्रति संलग्न करनी होगी। विभाग ने पात्र महिलाओं से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment