धमतरी। धोबनी तालाब के पास नशीले कैप्सूल की बिक्री करते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास 416 नशीले कैप्सूल, मोबाइल व नगदी सहित 46,054 रूपये का सामान जब्त किया गया ।
थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धोबनी तालाब, शंकर मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीले कैप्सूल की बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नशीले कैप्सूल की बिक्री करते हुए आरोपियों रेखराम ध्रुव उर्फ दादू, भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से 416 नशीले कैप्सूल, 2 मोबाइल फोन एवं 12,300 रूपये नगद जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।









