Dhamtari: त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026, जिले के 02 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए 1 जून  को होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषित किया 01 जून को संबंधित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश

धमतरी।  त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत धमतरी जिले के 02 सरपंच और 20 पंच पदों के लिा आगामी 01 जून 2026 को मतदान होगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन अबिनाश मिश्रा ने मतदान दिवस 01 जून 2026 सोमवार को संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर के निर्देश एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान होना है, वहां स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें धमतरी, नगरी, कुरूद और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

धमतरी जनपद के ग्राम पंचायत लीलर (आश्रित ग्राम बागोडार) में सरपंच पद तथा बिरेतरा के वार्ड क्रमांक 13 एवं मोंगरागहन के वार्ड क्रमांक-09 में पंच पद के लिए मतदान होगा। वहीं मगरलोड जनपद पंचायत के मोतिमपुर में सरपंच एवं पंच दोनों पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। खड़मा में वार्ड क्रमांक-09 में पंच पद के लिए मतदान किया जाएगा।

इसी तरह कुरूद जनपद पंचायत के ग्राम चरोटा (लोहारपथरा) के वार्ड क्रमांक-11, कुहकुहा के वार्ड-04, गोबरा के वार्ड-08, तर्रागोंदी के वार्ड क्रमांक-09, सिवनीकला के वार्ड क्रमांक-09, सेमरा बी के वार्ड क्रमांक-20, जीजामगांव के वार्ड क्रमांक-05 और चर्रा के वार्ड क्रमांक-06 में पंच पद हेतु मतदान संपन्न होगा। नगरी जनपद पंचायत बनबगौद के वार्ड क्रमांक-06, करैहा के वार्ड क्रमांक-09, घोटगांव के वार्ड क्रमांक-05, सिरसिदा के वार्ड क्रमांक-01, बिरनासिल्ली (आश्रित ग्राम बहीगांव) के वार्ड क्रमांक-02, 05 और 08 तथा कट्टीगांव (आश्रित ग्राम बरौली) के वार्ड क्रमांक 09 में पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail