मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मुंगेली द्वारा 22 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर, जिला मुंगेली में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेला में इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं सेल्स मैनेजर के 05 पदों तथा इंश्योरेंस एजेंट के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in, e-Rojgar CG मोबाइल ऐप अथवा जिला रोजगार कार्यालय मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।









