पीईटी में धमतरी के शौर्य को मिला 105वीं रैंक

धमतरी…. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की CG PET 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. धमतरी शहर के जोधापुर वार्ड निवासी शौर्य सिंह ने  प्रदेश में 105वीं रैंक हासिल की है. खास बात ये है कि शौर्य ने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली, बल्कि मोबाइल और यूट्यूब के जरिए स्व-अध्ययन कर यह सफलता हासिल की.

शौर्य ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. परीक्षा की तैयारी मुख्य रूप से मोबाइल और यूट्यूब के माध्यम से की. नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने बताया कि कुछ अंकों से वे टॉप-10 में जगह बनाने से चूक गए, लेकिन अपनी उपलब्धि से संतुष्ट हैं.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail