सोंढूर बांध के सिंचाई गेट पर लगाए गए भारी लोहे के एंगल को उखाड़ने की कोशिश

नगरी। शनिवार रात चोरों ने सोंढूर बांध के सिंचाई गेट पर लगाए गए भारी लोहे के एंगल को उखाड़ने का प्रयास किया। वजन अधिक होने के कारण वे उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध परिसर में नियमित निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो बांध की महत्वपूर्ण संरचनाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है।

अधिकारियो ने दी जानकारी 
विभागीय अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी कर्मचारियों से प्राप्त हुई है तथा मामले में जल्द ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail