धमतरी…. धमतरी में भी प्रदर्शन के बाद अब जिला प्रशासन ने पाठ्यपुस्तकों का वितरण तेज कर दिया है. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से जिले के 168 संकुल केंद्रों में से अब तक 123 संकुलों तक पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं.
जिले के 123 संकुलों तक पुस्तकें पहुंच गई हैं लेकिन अभी भी शेष 45 संकुलों में वितरण नहीं हुआ है इसे लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि 30 जून तक इसका वितरण पूरा कर लिया जाएगा. प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी विद्यार्थी समय पर पाठ्यपुस्तकों से वंचित न रहे. वहीं निजी स्कूलों में भी जल्द पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि पुस्तक वितरण हमारी प्राथमिकता में हैं सरकारी स्कूलों में पहले बुक दिलाई जा रही है साथ ही शिक्षा विभाग और पाठ्यपुस्तक निगम को भी डिमांड भेजी गई है जल्द उसकी पूर्ति होगी।
कलेक्टर ने दावा किया है कि 10-15 दिनों में निजी स्कूलों तक भी पुस्तकें वितरित हो जाएंगी. गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 10 तक की हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की निशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की संशोधित कार्ययोजना भी जारी कर दी गई है. कुरूद विकासखंड में 5 एवं 6 जुलाई, धमतरी में 7 से 9 जुलाई, मगरलोड और नगरी विकासखंड में 7 एवं 8 जुलाई को संबंधित डिपो से पुस्तकों का वितरण किया जाएगा. पूरे जिले में यह कार्य 10 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.








