रोजगार मेला का 23 जुलाई को होगा आयोजन

बेमेतरा। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में 23.07.2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में समय 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हो सकते है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment