सूरजपुर…. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घने जंगलों के बीच बसा कुदरगढ़ देवी धाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई. घटना से परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों में हड़कंप मच गया. मंदिर प्रांगण के बाहर जलती अगरबत्तियों से आग लगने की वजह बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, नारियल फोड़ने वाले स्थान के पास ही श्रद्धालुओं द्वारा अगरबत्ती जलाई जाती है. रोज की तरह श्रद्धालु मंदिर में मां भगवती पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जलती हुई अगरबत्तियों के कारण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. ज्योति कलश भवन में भी आग फैल गई.








