कांकेर…. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा के कद्दावर नेता भरत मटियारा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले भरत मटियारा को मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज चल रहा था।









