रायपुर। राजधानी रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।








