रिटेल सेल्स असिस्टेंट और सुरक्षा गार्ड का दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन 14 अगस्त तक

धमतरी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रिटेल सेल्स असिस्टेंट और सुरक्षा गार्ड कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आगामी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि रिटेल सेल्स असिस्टेंट प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। वहीं पुरूषों के लिए आयोजित सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 6 इंच और आठवीं उत्तीर्ण आवेदक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में जमा किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment