अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

धमतरी…. मगरलोड थाना क्षेत्र के पंडरीपानी और खड़मा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार प्रेमलाल नेताम और उनकी पत्नी कुमारी बाई अपने रिश्तेदार के घर गरियाबंद गए हुए थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रेमलाल के बड़े भाई प्रभुराम नेताम का आकस्मिक निधन हो गया है. यह दुखद खबर मिलते ही दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से अपने गांव धनोरा लौट रहे थे, ताकि अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें.

रास्ते में पंडरीपानी और खड़मा गांव के बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों की पहचान दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम (63) और उनकी पत्नी कुमारी बाई नेताम (60) के रूप में हुई है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लोक शिक्षण संचालनालय ने किया नए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी,स्कूल में छुट्टी के बाद ताला लगाने से पहले पूरे परिसर का निरीक्षण करना अनिवार्य