सिंधौरी कला में ग्राम स्तरीय लाईब्रेरी का शुभारंभ

कुरुद। कुरुद विकासखंड के ग्राम सिंधौरी कला ने ग्राम में ही ग्राम स्तरीय लाईब्रेरी का शुभारंभ किया है। इसके चलते ग्राम के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं, पुस्तक प्रेमियों को अब अपने ग्राम में अध्ययन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

सरपंच दुलार साहू ने कहा कि लाईब्रेरी का शुभारंभ केवल एक भवन या पुस्तक संग्रह की शुरुआत नहीं, बल्कि गांव में ज्ञान, जागरूकता और आत्मविश्वास के नए युग का आगाज है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी भी समाज को नई दिशा और नई पहचान देती है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कहा कि किसी भी गांव की वास्तविक प्रगति शिक्षा से होती है। लाईब्रेरी युवाओं में अध्ययन की संस्कृति विकसित करने के साथ साथ उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail