sports news…. भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी। दो टेस्ट मैचों की इस श्रृंखला में भारत ने 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
शनिवार को टॉस जीतकर गिल ने धीमी और स्पिन के अनुकूल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल के पहले टेस्ट शतक (167 रन) की बदौलत भारत ने 462 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम 284 रन ही बना सकी और इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिली।
पहले चार दिनों में बारिश की वजह से कई ओवर का खेल खराब होने के बावजूद भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए।








