कुरुद। पूरे धमतरी जिले में लगातार 24 घंटे से बारिश जारी है जिसके चलते कुरुद विधानसभा के अंतरगत आने वाले भखारा ,मगरलोड, ग्राम सिर्री, नारी सहित आस-पास के क्षेत्रों से जल भराव की खबरें आ रही हैं l ऐसा ही एक नजारा ग्राम गाड़ाडीही को ग्राम नारी से जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम सिरसिदा में देखने को मिला l जहां लगातार होने वाली बारिश के चलते खेतों में पानी भर आया है जो निर्माणाधीन सड़क के ऊपर से बह रहा है l जिससे निर्माणाधीन सड़क उखड़ कर खेतों में पट रही है और यह सड़क राहगिरों के लिए परेशानियों का सबब बन रहा है l










