कुरूद। ग्राम नारी कुरूद में स्व सालिक राम साहू के मृत्यु उपराँत उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनके परिजनों के द्वारा नेत्रदान किया गया ।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ राजेश सूर्यवंशी , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमराज देवांगन ,जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ गुरुशरण साहू के मार्गदर्शन में विकासखंड नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ क्षितिज साहू व खंड नेत्रदान अधिकारी डॉ लोमेश कुर्रे एव सेक्टर प्रभारी डॉ राजेश भतपहरी ,नेत्र चिकित्सा सहा अधिकारी डॉ दुतेन्द्र कन्वर द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
विकासखंड नोडल अधिकारी डॉ क्षितिज साहू ने बताया कि अब तक का यह कुरुद विकासखण्ड का 5 वा नेत्रदान है समस्त जनमानस क्षेत्रवासियों से नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाने हेतु निवेदन किया है ।नेत्रदान को महादान बताया है।









