भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,  धमतरी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रही सतर्क निगरानी 

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी जिले में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। धार्मिक आस्था के इस महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, महिला पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों की रणनीतिक तैनाती की गई। विशेष रूप से रथयात्रा का मार्ग शहर की संकरी एवं तंग गलियों से होकर गुजरने के कारण भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण थी, किंतु धमतरी पुलिस की सतर्क योजना, प्रभावी समन्वय एवं लगातार निगरानी के चलते संपूर्ण आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रहा।

लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद रथयात्रा के दौरान चाकूबाजी, जेबतराशी, भगदड़ अथवा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय, प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतत मुस्तैदी के कारण धार्मिक आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासित भीड़ प्रबंधन एवं सेवा भाव की मुक्तकंठ से सराहना की।

इसी प्रकार कुरूद एवं नगरी अनुभाग में भी संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहाँ स्थानीय पुलिस बल द्वारा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

रथयात्रा ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,नगर पुलिस अधीक्षक  अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक चंद्रकांत साहू, उप निरीक्षक खेमराज साहू, आर.के.साहू, बी.आर. सिन्हा,थाना प्रभारी रुद्री सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लोक शिक्षण संचालनालय ने किया नए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी,स्कूल में छुट्टी के बाद ताला लगाने से पहले पूरे परिसर का निरीक्षण करना अनिवार्य