महामाई पूजा एवं हवन का आयोजन 23 अगस्त को

नगरी-सिहावा। महानदी के पवित्र उद्गम स्थल गणेश घाट सिहावा में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर प्रतिवर्षानुसार महामाई पूजा एवं हवन का आयोजन आगामी 23 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर देव समिति सिहावा द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

महामाई पूजा एवं हवन के दौरान क्षेत्र में खुशहाली, अच्छी वर्षा, कृषि समृद्धि तथा सभी ग्रामवासियों के सुख-शांति और निरोगी जीवन की कामना की जाएगी। विधि-विधान के साथ महामाई की पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment