धमतरी। जिले में एक लापता महिला का शव खेत में बनी कब्र से बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कब्र की खुदाई के बाद शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई।
यह घटना धमतरी जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है। खेत में एक ताजी कब्र देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है, जो 30 मई से लापता बताई जा रही थी। आमानारा गांव के कोटवार ने खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बनी इस कब्र की जानकारी पुलिस को दी थी। बोरई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कब्र की खुदाई करवाई।
खुदाई के दौरान कब्र में एक महिला का शव मिला। मृतका के बेटे ने शव की पहचान अपनी मां बिंदा बाई के रूप में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसडीएम नगरी की उपस्थिति में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस केस का रहस्य तब सुलझा जब पुलिस ने जिला अस्पताल के रिकार्ड और मेडिकल दस्तावेजो का जांच किया। जांच में यह पूरी तरह स्पस्ट हो गया कि मृतका बिंदा बाई लम्बे समय से बीमार थी। जहां 30 मई को इलाज के दौरान उसकी स्वभाविक मौत हो गई।









