रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें विधायक पुरंदर मिश्रा से एक जालसाज ने खुद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताकर ₹10,000 ऐंठ लिए।
विधायक पुरंदर मिश्रा को एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताया। उसने बताया कि तत्काल एक छोटी राशि की मदद चाहिए, इसलिए ₹4,500 भेजने को कहा। बातचीत के दौरान उसने अपनी बातों में भरोसा दिलाते हुए कुल ₹10,000 जमा करवा लिए। बाद में जब नंबर और कॉल की जानकारी की पुष्टि की गई तो पता चला कि पूरा मामला साइबर ठगी का था। जैसे ही ठगी की जानकारी हुई, विधायक पुरंदर मिश्रा ने तुरंत खम्हारडीह थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।








