धमतरी । जिले में ’’सीएम हेल्पलाईन’’ के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निराकरण एवं मैदानी स्तर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
जारी आदेश के तहतं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर सीएम हेल्पलाइन के नोडल अधिकारी होंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टरं डॉ. कल्पना ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।








