रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 27 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर नियुक्त किया गया है।










