नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई ने किया केंद्रीय मंत्री निवास का घेराव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता भी फट गया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास पहले से ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
तब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस बस में भरकर थाने ले गई। घटना के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस के साथ तीखी बहस की और धक्का-मुक्की में उनका कुर्ता फट गया। प्रदर्शनकारी एनएसयूआई के नेताओं के नेतृत्व में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र से शांतिपूर्वक वापस लौटने का निर्णय लिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail