डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का आयोजन

कुरूद। कुरूद के भाजपा कार्यालय मे 30 जुन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला कुरूद मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में भानु चन्द्राकर कुरूद मंडल कार्यक्रम प्रभारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ,

मुख्य वक्ता भानु चन्द्राकर ने अपने वक्तव्य मे कहा भाजपा जिला कार्यालय के दिशा निर्देश में कार्यशाला में पहुँचे भाजपा संगठन के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ार्म से जुड़ने का आग्रह किया, हमारे कुरूद विधानसभा मे 10000 का लक्ष्य मिला है, कुरूद मंडल को 2500 का लक्ष्य मिला है, हम सबको बुतों में जाकर कम से कम 25 सदस्यों को इस लर्निंग प्लेटफ़ार्म से जोड़ना है जिसका मुख्य उद्देश्य ही कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना ताकि वे संगठन की नीतियों और जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सके ऐसे प्रशिक्षण को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किये !

प्रशिक्षण मे मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रेमचंद साहु, कार्यालय प्रभारी लोकेश्वर सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री योगेश साहु, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, पार्षद कविता चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, जिला मंत्री हिमांशु साहु, डिजीटल लर्निंग प्लेटफ़ार्म के संयोजक कमलेश चन्द्राकर, धर्मेन्द्र साहु, राजू चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत साहु, भाजपा कार्यकर्ता सुरेखा चन्द्राकर, अनुराधा साहु, दीलिप टंडन, लोमश साहु, प्रवीण रेड्डी, राजेश साहु, शिवकुमार साहु सहित प्लेटफ़ार्म से जुड़े सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment