महासमुंद @ मनीष सरवैया। महासमुंद जिले के बागबाहरा के मंडी परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्राकृतिक जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभ बताए।
जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पादन प्राप्त होता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यशाला के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने एवं अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में खाद्यमंत्री मंत्री दयाल दास बघेल , बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर , सांसद रूपकुमारी चौधरी , जिलाध्यक्ष येतराम साहू , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पिलेश्वर पटेल , सहित भाजपाई एवं किसान उपस्थित रहे ।







