घर में घुसकर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। घर में घुसकर महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को धमतरी पुलिस ने   गिरफ्तार किया। घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण के अनुसार प्रार्थिया प्रीति साहू  द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23 जून की रात्रि लगभग 09:00 बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था। वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया। इसके पश्चात  23 जून 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस एक राय होकर प्रार्थिया के घर में जबरन घुस गए तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को आतंकित करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थिया, उसके पति मनोज साहू एवं पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उमेश साहू ने लकड़ी के डंडे से प्रहार कर मनोज साहू एवं नीलिमा साहू को चोट पहुंचाई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 296, 115(2), 331(6), 351(3), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने  विवेचना के दौरान आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू  एवं प्रणेश मांडवी  को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment