कुरूद। भारतीय किसान संघ धमतरी जिले का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग दिनांक 18 जुलाई को नई मंडी कृषि परिसर कुरूद में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अखिलभारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विशाल चंद्राकर, विशेष अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गौतम राय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के प्रोफेसर पीयूष प्रधान, प्रोफेसर विनोद मरकाम की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
डॉ विशाल चंद्राकर द्वारा किसानों को ग्रामीण तहसील जिला स्तर पर प्रत्येक ग्राम में किसानों की संगठन को मजबूत करने एवं नियमित मासिक बैठक के माध्यम से किसानों को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर गौतम राय द्वारा किसानों को कृषि फसल बीज का निर्माण एवं उत्पादन उपचार बोनी की पद्धति मार्केटिंग पैकिंग बाजार की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। प्रोफेसर पियूष प्रधान द्वारा वर्तमान खेती में उपयोग आने वाले आधुनिक संयंत्रों के बारे में जानकारी दिया उनके उपयोगिता सब्सिडी ड्रोन तकनीक की जानकारी से कृषि एवं मजदूरी लागत को कैसे कम करें।
इसी तरह प्रोफेसर विनोद मरकाम द्वारा कृषि फसलों का कीट नियंत्रण उसके लक्षण दवाई सिंचाई की पद्धति एवं कीट नियंत्रण का उपाय के संबंध में चर्चा किया गया श्री ललित सिंह द्वारा किसानों को रचनात्मक कार्य के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात एवं पौधे लगाने पर जोर दिया गया।
जिला मंत्री दुलार सिंह द्वारा गोपालन एवं रिसर्च आधारित जैविक खेती पर चर्चा। जिलाध्यक्ष लालारामचंद्राकर द्वारा धान खरीदी के लिए एग्री स्टेक एवं पंजीयन खाद्य समस्या एवं किसानों को मजबूरी वश शांतिपूर्ण आंदोलन की प्रक्रिया एवं आधुनिक खेती में ड्रोन तकनीक पर चर्चा किया गया । मंडी सचिव श
राजू रात्रे द्वारा कुरूद मंडी में किसानों की कृषि फसल विक्रय व्यवस्था एवं आधुनिक फसल खरीदी पर जानकारी दिया गया। अभ्यास वर्ग में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष ललित सिंहा, जिला उपाध्यक्ष सिंधु बैस, महिला प्रमुख पूर्णिमा साहू, तोमन साहू, विनय साहू, हेमेंद्र साहू, ठाकुर राम साहू, राजकुमार चंद्राकर, टीकाराम साहू, शत्रुघ्न साहू, रामकुमार सिन्हा, रामेश्वर सिंह, ओमकार चंद्राकर, रमन साहू, गोपाल चंद्राकर, अशोक साहू, पूरनलाल, शंकर लाल, लखन साहू, डॉक्टर दिना साहू, मनसा साहू, डोमन साहू, चुंमन, सनी बैस, विष्णु साहू, संजीव साहू, भरोसा साहू, तेजकमल साहू, लालाराम साहू, गौतम साहू, भोलाराम, मनहरण दिवस, लीलाराम साहू, हेमशंकर साहू, भागवत साहू, डिलेश साहू, हुलास साहू, महेंद्र साहू, देवराम साहू सहित अन्य किस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।









