छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित

रायपुर। सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में अपडेट आया है। शासन के साथ हुई चर्चा और प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपना प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 4 जून से पुनः नियमित कार्य पर लौटेंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail