महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार 

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल और लंबे समय से फरार चल रहे सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है।  इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उस पर कथित तौर पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे वापस लाने के लिए औपचारिक प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल उसे ओमान की राजधानी मस्कट स्थित अल खौद हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर पर करीब 5,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वह वर्ष 2019 से जांच एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर था।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment