बालोद। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरी में खेलन साहू के खेत में अचानक जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिसे देखकर ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण खेत की मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी दौरान खेलन साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई और वहां गहरा गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गड्ढे को देखकर हैरान रह गए।
ग्रामीणों ने बताया कि, गड्ढा काफी गहरा दिखाई दे रहा है और इसके आसपास की जमीन भी कमजोर नजर आ रही है। इसी कारण लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं और भी जमीन न धंस जाए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दे दी है।









