धमतरी। एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने दो और अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों से शराब जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चारमाठा पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मुरारी दास वैष्णव को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 17 पाव देशी मसाला शराब जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम रानीगांव मानस मंच के पास कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष मरकाम को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री रकम सहित कुल लगभग 750/- मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।









