कांकेर। कांकेर शहर में देर रात दो भालू एक बीयर बार में घुस गए। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक लगातार शहरी इलाकों में भालुओं की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय लोग भयभीत हैं। वन विभाग से वन्यजीवों की आवाजाही पर नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है।









