दुर्ग। खम्हरिया क्षेत्र में युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जुनवानी से खम्हरिया की ओर प्रतिबंधित मादक पदार्थ लेकर बिक्री के इरादे से जा रहा है। सूचना मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हर्ष सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो पैकेटों में रखी कुल 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।









