बावड़ी में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में शोक का माहौल

रायपुर।  धरसीवां इलाके में कुंवरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान साक्षी साहू (7 वर्ष) और श्रवण धीवर (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे धरसीवां के कुर्रा गांव के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन बावड़ी के पास पहुंच गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment