हेरोइन (चिट्टा) के साथ युवक को गिरफ्तार

धमतरी।  पुलिस ने  पीजी कॉलेज ग्राउंड के आसपास हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)  जब्त किया है।  जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के आसपास हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी  से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, 30 हजार रुपये नगद और करीब 1.10 लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail