अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत

धमतरी। जिले में सिहावा क्षेत्र के गढ़ीहापारा के पास शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरीपानी निवासी सुमन मरकाम (18) पिता रामगुलाल ट्रैक्टर में सवार था। दरअसल, युवक पंडरीपानी से अपने रिश्तेदार के घर ट्रैकटर-ट्रॉली छोड़ने भितररास जा रहा था। तभी दोपहर 12:30 बजे यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में पंडरीपानी निवासी डोमेश्वर यादव (13) पिता गोविंद यादव भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment