जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

बिलासपुर। जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा का है।

जानकारी के अनुसार गौरव चंद्राकर (10) रात में सोने के लिए अपने बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

गंभीर हालत को देखते हुए गौरव को सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment