मगरलोड विकासखण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

मगरलोड। विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता शिक्षक प्रशिक्षण बीआरसीसी भवन मगरलोड में सम्पन्न हुआ। जिसमें विकासखंड मगरलोड के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकास खण्ड मगरलोड के शिक्षक शामिल हुएl विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ध्रुव एवं बीआरसीसी टोमेश्वर ठाकुर द्वारा विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई l

मास्टर ट्रेनर्स मास्टर अवध राम साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा ने युवा संसद प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l प्रशिक्षण में बताया गया कि संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने,अनुशासन की स्वस्थ आदतें विकसित करने और भिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता विकसित करने और छात्र समुदाय को संसद की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए यह प्रतियोगिता विकासखंड जिला संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाता हैl ।

इस अवसर पर विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण में भरपूर सहयोग रहाl समस्त व्याख्याताओ ने प्रशिक्षण लिया ताकि सम्भागीय कार्यालय के निर्देशानुसार युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संसदीय कार्यविधियों, प्रकियाओं एवं इसकी गरिमा पर विस्तृत चर्चा की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment