धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. आधी रात खून से लथपथ लाश बरामद की गई है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगिरों ने अर्जुनी थाना पुलिस को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना दी. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. शरीर पर चोट के निशान धारदार से हमले की ओर इशारा कर रहे हैं. घटनास्थल पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय पारसमणि साहू के रूप में हुई है. युवक और आरोपी के बीच क्या आपसी रंजिश थी, या किसी और वजह से हत्या की गई. वारदात के असली कारण की तलाश में पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पतासाजी में पुलिस जुटी है।









